कला केंद्र में मनायी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती

जयंती पर लोगों ने कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

अररिया. अररिया कला केंद्र में कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी. अररिया कला केंद्र की निदेशिका मौसमी सिन्हा ने बताया कि रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 1861 ई में कोलकाता के जोड़ा शाखो ठाकुर बारी में हुआ था. जो वर्तमान में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय का हिस्सा है. एक संग्रहालय भी है. बंगला पंचांग के अनुसार 25 वैशाख यानि 09 मई को इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है. वर्ष 1941 07 मई को कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर हम सभी को छोड़कर परलोक सिधार गये. कवि गुरु टैगोर को वर्ष 1913 ई में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. अररिया कला केंद्र की निदेशिका मौसमी सिन्हा ने बताई की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केंद्र के बच्चों द्वारा नृत्य व संगीत प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर दीपशिखा राय, सोनाक्षी सिंह. सिमरन चौधरी, नेहा सिंह. नंदिनी, चारूश्रि, यश सोमानी, दिव्यागि, त्रिशा, भाग्यश्री, सर्वश्री, एकांश, उत्कर्ष, श्रिजनि, आरोहि सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >