अररिया. जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी ने अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सांसद श्री सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. मुख्य पार्षद ने सांसद श्री सिंह के साथ जोगबनी नगर के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित अन्य जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने नगर के विकास से संबंधित एक मांग-पत्र भी सौंपा. जोगबनी को आदर्श नगर बनाने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का आग्रह किया. सांसद श्री सिंह ने सभी विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.|
जोगबनी मुख्य पार्षद ने की सांसद से मुलाकात
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर दी बधाई
