विस चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज

बिहार में दी जायेगी रोजगार की गारंटी

भरगामा. जनसुराज पार्टी को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में जीत दिलाने को लेकर पार्टी के नेता राजकुमार पासवान ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में रविवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज नेता राजकुमार पासवान के नेतृत्व में एक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया. उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की व उन्हें बताया कि जनसुराज की सरकार बनते हीं बिहार में ही युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी दी जायेगी. बुजुर्गों के पेंशन को बढ़ाया जायेगा. राजकुमार पासवान ने लोगों से कहा कि जनसुराज पार्टी बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है व इस बदलाव की शुरुआत आमजन की भागीदारी से ही संभव है. इस मौके पर कई स्थानीय कार्यकर्ता इंद्रजीत कुमार साह, चंदन कुमार मंडल, ज्योतिष कुमार भारती, विजय कुमार शर्मा, शंभू पासवान, छोटू पासवान, मो इसरायल, निर्मल मंडल, अजय मंडल, कमलदेव शर्मा व अन्य युवाओं ने भी पार्टी की विचारधारा से जुड़ने की इच्छा जतायी.35

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >