छात्रों को दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : बीडीओ

बीडीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण

सिकटी. प्रखंड क्षेत्र में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीएम अररिया के निर्देश पर बीडीओ सिकटी परवेज आलम ने कौआकोह पंचायत के कई सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन- पाठन, उपस्थिति, अनुशासन व अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में पंचायत के करीब आधा दर्जन विद्यालयों का दौरा कर भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान उन्होंने वर्ग संचालन की स्थिति को देखा व छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली. उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने व ड्रेस कोड का पालन करने के लिए प्रेरित किया. साथ हीं उन्होंने यह भी कहा कि कक्षा में पढ़ाई का माहौल बेहतर हो, इसके लिए शिक्षकों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में साफ-सफाई, अनुशासन व शिक्षण व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक सुझाव दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >