टैगोर जयंती व मदर्स डे पर प्रोजेक्ट प्रतियोगिता

टैगोर जयंती व मदर्स डे पर प्रोजेक्ट प्रतियोगिता

अररिया. स्कॉटिश पब्लिक स्कूल अररिया में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती व मदर्स डे के शुभ अवसर पर एक भव्य प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता का मुख्य विषय “रवींद्रनाथ टैगोर” व “मां” पर आधारित था. विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला व ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक व प्रेरणादायक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए. विद्यालय परिसर में बच्चों के उत्साह एवं खुशी का विशेष माहौल देखने को मिला. विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए. जिसमें प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट एवं आकर्षक प्रोजेक्ट तैयार करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया गया. बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट सभी के आकर्षण का केंद्र रहा. उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की. मौके पर विद्यालय के निदेशक अनूप कुमार ने विद्यार्थियों की मेहनत व प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रोजेक्ट प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञानवर्धन में अत्यंत सहायक होती है. इससे विद्यार्थी विषयों को गहराई से समझते हैं व सीखी गई बातें उनके जीवनभर स्मरण रहती है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >