किये गये कार्यों का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

जोगबनी में अखिल भारतीय केंद्रीय कर अधीक्षकों की बैठक

14-प्रतिनिधि, जोगबनी अखिल भारतीय केंद्रीय कर अधीक्षकों के अखिल भारतीय संगठन बिहार-झारखंड प्रतिनिधि कार्यकारिणी निकाय की एक बैठक शनिवार को सीमा शुल्क सदन जोगबनी के सभा कक्ष में की गयी. इसकी अध्यक्षता संगठन के बिहार-झारखंड अध्यक्ष शशिरंजन ने की. बैठक में अधीक्षकों के हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से किया गया. तत्पश्चात बैठक में महासचिव संजय मिश्रा ने विगत आमसभा के बाद किये गये कार्यों का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. बैठक में अधीक्षकों के सेवा शर्तें,वेतन व विभाग की आधारभूत संरचना आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधीक्षक से सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति में अकारण विलंब पर गहरी निराशा व्यक्त किया गया. इसको लेकर आम राय बनाई गयी कि इस मुद्दे पर संगठन के अखिल भारतीय पद धारकों व विभाग के सक्षम पदाधिकारी के समक्ष इसे गंभीरता से उठाया जाये. साथ ही वार्षिक तबादलों में स्थानांतरण नियमावली का अक्षरशः पालन किया जाये. इस मामले को भी पदाधिकारी के समक्ष गंभीरता से रखा जाये. मौके पर जमशेदपुर सीमा सदन से संतोष कृष्ण पाणिनि, रांची से संजीव कुमार झा,दिनेश कुमार, देवघर से अभिषेक कुमार, धनबाद से सतेंद्र कुमार, पटना से अजय कुमार, सूर्यमणि व सीमा शुल्क सदन जोगबनी के सुधीर कुमार, संजय रंजन,नवीन मोहन सहाय, नलिनी सिंह, दीनानाथ मुंडा सहित कई अधीक्षक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >