काली पूजा को लेकर मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में तैयारी जोरों पर

बनाये जा रहे दर्जनों तोरण द्वार, पूरी रात होगा भजन-कीर्तन

अररिया. प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में काली पूजा की तैयारी जोरों पर है. इसको लेकर काली मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है. जबकि मंदिर के बाहर मुख्य सड़क पर भी कई तोरण द्वार भी बनाये जा रहे हैं. मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि आगामी सोमवार को काली पूजा है. काली पूजा के दिन मां खड्गेश्वरी महाकाली को महाभोग लगाया जायेगा. इसके साथ ही पूरी रात भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है. इसके साथ ही काली मंदिर चौक के मुख्य चौराहे पर एक आकर्षक झांकी बनायी जाेयेगी. जिसे देखने के लिए भक्तों को पूर्व से उत्साहित रहते हैं. इसके साथ ही मंदिर के आसपास सहित लगभग पांच किलोमीटर तक आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा रहा है. जबकि सोमवार व मंगलवार को भी मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में महाभोग का आयोजन किया जाएगा. इस पूजा को सफल बनाने में अरुण मिश्रा, अखिलेश दास, नंदकिशोर झा, शंकर माली, शशिकांत दुबे, रोशन कुमार, गुड्डू सिंह, हीरा सहित अन्य भक्तगण काफी सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >