होली को लेकर पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

हुड़दंग मचाने मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

बथनाहा. होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बथनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस व 56वीं वाहिनी बथनाहा के एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैगमार्च किया. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च के जरिए असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी. सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए प्रशासन द्वारा सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ शराब, गांजा, स्मैक व मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है. ताकि संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली जा सके. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निबटेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >