रानीगंज पुलिस ने एक लोडेड कट्टा के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

रानीगंज पुलिस ने एक लोडेड कट्टा के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

परवाहा . गुरुवार की देर रात्रि रानीगंज पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी घटना रानीगंज थाना क्षेत्र में टल गई.पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली कि बेलसरा गोठ चौक के समीप दो अपराधी हथियार के साथ अपराध को अंजाम देने वाला है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पुलिस बल को साथ लेकर जैसे हीं बेलसरा गोठ चौक पर पहुंचे कि पुलिस को देखते हीं दो अपराधी भागने लगे. जिसमें पुलिस बल के द्वारा एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी का नाम अमरजीत पासवान पिता रघुनाथ पासवान बेलसरा निवासी है. वहीं भागने में सफल रहे अपराधी शाहनवाज आलम पिता मो कलाम भरगामा थाना क्षेत्र के मानुल्लाहपट्टी निवासी बताया जाता है. गिरफ्तार आरोपी अमरजीत पासवान के पास से पुलिस ने एक देशी लोडेड कट्टा ,एक मोबाइल, दो हजार नगदी बरामद किया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रानीगंज थाना के साथ साथ पड़ोसी जिला पूर्णिया के बनमनखी थाना में भी कांड दर्ज होने की बात कही. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >