फारबिसगंज में छह को पीएम करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

arariya election news 2025

arariya election news 2025 arariya election news 2025 फारबिसगंज. फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में आगामी 06 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के होने वाले चुनावी जनसभा की सफलता को लेकर भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है. स्थानीय नेता सहित दूसरे प्रदेशों के नेता कार्यकर्ताओं को साथ लगातार बैठकों का दौरा जारी है. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर प्रोत्साहित किया जा रहा है. फारबिसगंज में एनडीए के जिला प्रभारी व गुजरात के खेरा के सांसद देबू सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौड़, स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को बैठक कर काम का वितरण किया. पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की. जिले के 06 विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई. उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने हेलीपैड, मंच, लोगों के बैठने की सुविधाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. मौके पर उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी जिले के फारबिसगंज, नरपतगंज, रानीगंज (अजा), अररिया, सिकटी व जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहें एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील को लेकर जनसभा संबोधित करेंगे. साथ ही अगल-बगल जिला के भी प्रत्याशी व कार्यकर्ता में शामिल होंगे. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण सिंह, बिहार उद्यमी आयोग के सदस्य आलोक भगत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, भाजपा नेता मनोज झा, विमल सिंह, प्रो गणेश ठाकुर, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू, प्रताप नारायण मंडल, संदीप कुमार, प्रसेनजीत चौधरी, अमित निराला, अर्णव सिंह, सुधीर सिंह, करण सिंह भूमिहार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >