शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

पीड़िता ने थाना में दिया आवेदन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र से शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित युवती ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने पिछले दो वर्षों से उसे शादी का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया. अब शादी से इंकार कर रहा है. आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसके परिजन काम की वजह से बाहर रहते हैं. इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए पास के ही गांव का युवक उसके घर पर आता-जाता था व खुद को उसका जीवन साथी बताकर शादी का वादा करता था. युवती ने कहा कि जब भी वह शादी की बात करती आरोपित युवक बहाना बनाते हुए इसकी बात को टाल देता था. युवक कहता था कि पहले वह अपनी बहन की शादी कर ले उसके बाद युवती से शादी करेगा. पीड़िता ने बताया कि 16 अक्तूबर 2025 की रात युवक फिर उसके घर आया व एक सप्ताह के भीतर शादी करने का आश्वासन देते हुए उसके साथ संबंध बनाया. लेकिन जब युवती ने उसी रात मंदिर में जाकर शादी करने का आग्रह किया तो आरोपित अचानक आग-बबूला हो गया व स्पष्ट कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा. इस पर युवती ने अपने परिजनों को सारी बात बतायी. परिजनों ने पंचायत बैठाई. लेकिन युवक पंचायत में उपस्थित नहीं हुआ. मामले पर भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >