विधिक शिविर में लोगों को किया जागरूक

प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभा भवन में आयोजन

प्रतिनिधि, पलासी. प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभा भवन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले जागरण कल्याण भारती के सौजन्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया. इसमें बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ, बीइओ, आइसीडीएस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ आदित्य प्रकाश ने की. बैठक में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव, जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार भारती मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से बाल शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, यौनशोषण, मानव तस्करी आदि ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इन समस्याओं से कैसे मुक्ति मिले इस पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के शिक्षा के अधिकार, स्वास्थ्य रहने के अधिकार, यौन शोषण के विरुद्ध अधिकार पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक किया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि बच्चों को यह अधिकार कैसे प्राप्त हो, इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है. उन योजनाओं का लाभ हमें कैसे मिले. इसपर चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि जिला विधिक प्राधिकार सेवा के तहत चाइल्ड हेल्प लाइन, ज्ञान दीप योजना, छोटे बच्चों के लिए बुनियादी सुविधा, वृद्धा व महिलाओं के लिए भी योजनाएं चल रही हैं. उन्होंने इसका लाभ उठाने की जानकारी दी. वहीं बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीओ सुशील कांत सिंह, बीपीआरओ अखिलेश कुमार व बीईओ प्रतिमा कुमारी ने शिक्षा, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर पुअनि डॉली कुमारी, रोशन कुमार सिंह, बीइओ प्रतिमा कुमारी, संजय कुमार मांझी, लाडली बेगम, राधारानी चौधरी, राज नारायण विश्वास, सुजीत कुमार, सचिन यादव, अमित यादव, ओम प्रकाश,खगेश कुमार, उषा कुमारी, बबिता कुमारी सहित दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >