फुलकाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

पूजा पंडालों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, डीजे पर प्रतिबंध रहेगा.

नरपतगंज फुलकाहा थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा को लेकर थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें शत प्रतिशत पूजा समितियों को लाइसेंस लेने, समितियों को मूर्ति विसर्जन के लिए लाइसेंस लेकर निर्धारित रूट चार्ट का पालन करने, अश्लील गानों व धर्म विशेष पोस्टरों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने, पूजा पंडालों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. साथ हीं कहा गया कि नियमों के अनुपालन नहीं करने वाले पूजा समितियों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अपर थानाध्यक्ष, एसआई पूजा कुमारी, राज तिवारी, एएसआई प्रदीप भारती के अलावा मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव, सरपंच मकसूद आलम, शंकर सिंह, मो असलम अंसारी, आशीष साह, हसीब अंसारी, अमन यादव, जफर हुसैन सरपंच सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >