पांच अगस्त से डाक घरों में यूपीआइ से होगा भुगतान

जिले के सभी डाकघरों में इसकी तेयारी पूरी

भरगामा. पांच अगस्त से अररिया जिले के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी डाकघर में यूपीआइ के जरिये भुगतान की सुविधा शुरू होगी. भारत सरकार का डाक विभाग नये सॉफ्टवेयर आइटी 2 .0 की शुरुआत करने जा रहा है. यह सॉफ्टवेयर 04 अगस्त को जिले के सभी ग्रामीण व शहरी डाकघर में लागू हो जायेगा. इसके बाद 05 अगस्त से यूपीआई के माध्यम से लेनदेन की सुविधा उपलब्ध होगी. क्यूआर कोड को स्कैन कर लोग डिजिटल तरीके से डाकघर के काउंटर पर भुगतान कर सकेंगे. नया सॉफ्टवेयर यानी रोल आउट के लिए 03 दिन एक अगस्त से लेकर 03 अगस्त को अररिया जिले के सभी डाकघर में किसी प्रकार का वित्तीय लेनदेन बंद रखा जायेगा.0 4 अगस्त को रोल आउट होने के बाद डाकघर में नए प्लेटफार्म पर कार्य करने लगेगा. यह जानकारी फारबिसगंज के अनुमंडलीय डाक निरीक्षक मो जहांगीर आलम ने दी. सभी शाखा डाकपालो को आईटी 2.0 को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान अनुमंडल के डाक निरीक्षक मो जहांगीर आलम ने जानकारी देते हुए बताया. मौके पर डाक अधिकदर्शक रामनाथ साह , शाखा डाकपाल चंदन सिंह, संजय यादव , बिंदेश्वरी मेहता, शिवांगी मिश्रा, अनुप्रिया कुमारी,अंकु प्रिया , निशा कुमारी, सोनू कुमार, कमलेश श्रीवास्तव सहित सभी शाखा डाकपाल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >