बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण

बच्चों के लिए बनाएं सकारात्मक माहौल

विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण थीम पर संगोष्ठी का आयोजन

सिकटी. प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को ””मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण”” थीम पर विशेष शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक व भावनात्मक विकास के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना. शिक्षकों व माता-पिता के बीच बेहतर तालमेल बिठाना है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी डीईओ व समग्र शिक्षा के डीपीओ को पत्र जारी कर स्कूलों में निर्धारित विशेष थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का कड़ा निर्देश दिया है. विभाग द्वारा जारी विस्तृत दिशा निर्देश के अनुसार शनिवार को राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में ‘मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण’ थीम पर इस मासिक संगोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित किया गया है. प्रशासन का मानना है कि बच्चों के सीखने (अधिगम) व बढ़ने की प्रक्रिया में केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि अभिभावकों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.

बच्चों की पढ़ाई में रुचि जगाना व घर पर सही माहौल देना मुख्य उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई में रुचि जगाने के लिए बच्चों के लिए सकारात्मक माहौल का निर्माण करना जिससे पढ़ाई उनको रुचिकर लगे

-अभिभावकों को संवेदनशील बनाना

संगोष्ठी का मूल उद्देश्य माता-पिता को बच्चों की मानसिक, मनोवैज्ञानिक व भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति जागरूक व संवेदनशील बनाना है.

तनावमुक्त वातावरण

अभिभावकों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वे बच्चों को घर पर पढ़ाई का एक ऐसा सकारात्मक व तनावमुक्त वातावरण प्रदान करें, जिससे उनके भीतर छिपी प्रतिभा बाहर आ सके.

आत्मविश्वास में वृद्धि

जब बच्चों को घर व स्कूल दोनों जगह स्नेह मिलेगा, तो वे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ नियमित विद्यालय आएंगे व भविष्य में समाज के एक जिम्मेदार व सक्रिय नागरिक बन सकेंगे. इस बैठक को पूरी तरह प्रभावी व सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से एक विशेष मार्गदर्शिका (गाइडलाइन) भी सभी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराई गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >