ट्रैक्टर पलटने से मालिक सह चालक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम

प्रतिनिधि, जोकीहाट थाना क्षेत्र के गिरदा गांव के निकट बुधवार की रात एक ट्रैक्टर गड्ढे में गिर गया जिससे चालक सह मालिक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक मुन्तजिर, 20 वर्ष, पिता सोहराब आलम, ग्राम खोना, पंचायत बाराइस्तमरार, वार्ड नंबर 8, थाना जोकीहाट का निवासी था. घटना के संबंध में मृत युवक के परिजनों ने बताया कि दोपहर मुंतज़िर अपनी बहन के घर बनमत्तर गांव ट्रैक्टर से पुआल पहुचाने गया था. पुआल अनलोड कर अपने घर खोना जा रहा था. घटना की सूचना पर बन्मोत्तर गांव के आलम घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन दबे शव को निकालना मुश्किल था. गांव में घटना की सूचना दी गयी. गांव के लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे मुंतजिर के शव को निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. घटना को लेकर थाने में कोई शिकायत नही की गयी. मातम के बीच गुरुवार को शव को सुपुर्द ए खाक किया गया. ——————————— सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत 11- परवाहा. रानीगंज- फारबिसगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 पर रानीगंज वृक्ष वाटिका के समीप गुरुवार को बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक हसनपुर निवासी देशराज यादव (70) पिता मोतीलाल यादव बताया जा रहा है. इस घटना में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गया. घायलों में मो मोदस्सिर व तौसीफ शामिल हैं. घटना को लेकर बाइक सवार युवक ने बताया कि हमलोग घर से रानीगंज ब्लॉक आ रहे थे. इसी दौरान अचानक गाड़ी के आगे आ गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद देशराज यादव को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर रानीगंज पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है. इधर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि बाइक सवार युवक से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

1

अररिया: वाइब्रेंट विलेज योजना से संवरेगा सीमावर्ती गांवों का भूगोल, सुंदरी मंदिर के पास अगरबत्ती यूनिट और पिपरा-कुशमाहा में हाट का खाका तैयार

2

अररिया: हरियाबारा पुलिस केंद्र पहुंचे पूर्णिया प्रक्षेत्र के IG विवेकानंद, प्रशिक्षु सिपाहियों के बैरकों और मेस का किया औचक निरीक्षण; बोले— अनुशासन ही सेवाकाल की नींव

3

अररिया: ग्रामीण सड़कों और पुलों के रखरखाव में लापरवाही पर नपेगा डंडा, खराब हालत मिली तो कार्यपालक अभियंता से तलब होगा स्पष्टीकरण

4

अररिया: DM विनोद दूहन ने रानीगंज में खाद दुकानों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से जाना हाल; बोले— निर्धारित दर से अधिक वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >