परवाहा. पटना स्थित एससीईआरटी में 11 मार्च को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 में रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय जन्नत टोला की शिक्षिका कुमारी अनु साह को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक नवाचार के लिए सम्मानित किया गया. मेला का निरीक्षण करने पहुंचे प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम वीरकर ने कुमारी अनु साह द्वारा तैयार किए गए टीएलएम की सराहना की. जानकारी अनुसार जिलास्तर पर चयनित उत्कृष्ट टीएलएम. को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाता है. इस मेले की विशेषता यह रही कि शिक्षकों ने कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा पर आधारित शिक्षण सामग्री तैयार कर शिक्षा को रोचक व प्रभावी बनाने का प्रयास किया. राज्य स्तरीय टीएलएम मेले में बिहार के सभी जिलों से शिक्षक शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी शिक्षकों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिक्षिका सम्मानित
टीएलएम मेले में बिहार के सभी जिलों से शिक्षक शामिल हुए थे
