फारबिसगंज. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की शाखा ओम शांति केंद्र फारबिसगंज में ब्रह्मा बाबा की 57 वीं पुण्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया. ओम शांति केंद्र फारबिसगंज में स्मृति दिवस पर ब्रह्मा बाबा के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी. बाबा को भोग स्वीकार करा ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया. केंद्र की संचालिका बीके रुकमा दीदी ने ब्रह्मा बाबा के जीवन के प्रारंभिक अवस्था से अंत तक उनके द्वारा किये गये कार्यों का वर्णन ऐसे किया कि उपस्थित सभी भाईयों बहनों ने सजीवता का अनुभव किया. इस मौके पर बीके रुकमा दीदी के अलावा बी के सीता दीदी, मनीषा दीदी संतोषी दीदी,रंजू डालमिया, फूल कुमारी दीदी,रेखा धनावत,मृदुला दीदी, शांति दीदी, डॉ उमेश मंडल, मदन मोहन कनौजिया, विजय लखोटीया, पप्पू डालमिया,आजात शत्रु अग्रवाल, विकास भाई, अनमोल भाई, जगदीश बाबू जी,सिम्पल सर, अशोक भाई, राम प्रकाश भाई वगैरह बड़ी संख्या में भाई, बहन मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
