ARARIA : बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए महिला पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं ने लिया संकल्प

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

फारबिसगंज, अररिया से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गजाला प्रवीण ने की, जबकि संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया. यह कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन, नई दिल्ली, जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज, महिला एवं बाल विकास निगम, अररिया, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, पटना, जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया एवं जिला प्रशासन, अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अररिया जिले को बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त एवं नशा-मुक्त बनाना है. इसके लिए प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों और समाज में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया. कार्यशाला में प्रखंड की सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, सेविकाएं तथा जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक कुमार पासवान, मो. रिजवान और सोनू कुमार उपस्थित रहे. सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अररिया जिले को विभिन्न सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >