पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

एसएसबी का उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा प्रदान करना

बथनाहा. सशस्त्र सीमा बल की 56 वीं बटालियन ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सीमा चौकी पत्थरदेवा के कार्यक्षेत्र में आने वाले जीवंत गांव ग्वारपुछरी में पशु चिकित्सा शिविर ���ा आयोजन किया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों व पशुपालकों की मदद करना था. शिविर में पूर्णिया पशु-चिकित्सक अधिकारी घनश्याम पटेल ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की गाय, भैंस व बकरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. वहीं ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयां व स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया. पत्थरदेवा सीमा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षा के साथ सेवा का संकल्प ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्वारपुछरी को जीवंत गांव घोषित किये जाने के बाद से एसएसबी द्वारा किये जा रहे कार्यों से उन्हें काफी लाभ मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >