मछली मारने के विवाद में एक की हत्या

हत्या की दर्ज करायी प्राथमिकी

सिमराहा. सिमराहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर लक्ष्मीपुर में मछली मारने से उत्पन्न विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर धार में फेंक दिया. मृतक 40 वर्षीय हारून पिता असगर साकिम मिर्जापुर का है. घटना की जानकारी मिलते ही सिमराहा पुलिस ने की जांच. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि मृतक के परिजनों बताया कि मिर्जापुर निवासी हारून लक्ष्मीपुर लुटिया पुल धार के पास रहकर खेत में पहरेदारी करता था. कुछ दिन पूर्व पास के ही कुछ व्यक्ति से मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था. जिसकी पंचायत भी हुई थी. जिसमें आरोपित पक्ष को जुर्माना किया गया था. इसी खुन्नस में मंगलवार की रात्रि लाठी डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी. शव को छिपाने की नीयत से बगल स्थित धार में घेघना (जंगल) में छिपा दिया. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद किया. पुलिस ने बताया की प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >