आग से डेढ़ दर्जन घर जले, 10 लाख की क्षति

लोगों ने की मुआवजे की मांग

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के कुजरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में रविवार को घर में आग लगने से करीब डेढ़ दर्जन घर जल गये. घर में रखे अनाज, फर्नीचर, बर्तन, सखुआ, नगदी सहित करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति जल गये. ग्रामीणों व दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारण बिजली शॉर्ट सर्किट बताया गया है. जानकारी अनुसार आरिफ के घर से उठी आग की चिंगारी ने देखते ही देखते बगल के सफ़रोज, कैय्युम, अखराज, मुंतजिर, शमिल, हारून, वाहिद,अजीम, मंजर, अंजरी, , शहनाज, खाजून, नईम, राहमीना, तनसिर, शाहबाजआदि का घरों को जलाकर राख में तब्दील कर दिया. अगलगी पीड़ितों ने बताया कि घटना की सूचना सीओ को दे दी गयी है. इधर सीओ सुशीलकांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर संबंधित हल्का कर्मचारी को स्थल निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट मिलते ही राहत सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >