भरगामा कौशल विकास केंद्र के प्रवेश मार्ग पर मिट्टी का ढेर, प्रशिक्षुओं को परेशानी

कौशल विकास केंद्र के मुख्य प्रवेश मार्ग पर मिट्टी का ढेर जमा होने से कंप्यूटर प्रशिक्षण लेने आ रहे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. केंद्र से सटाकर पीएचईडी के सब-डिवीजन कार्यालय का भवन बन रहा है. एक सप्ताह पहले निकाली गई मिट्टी को संवेदक ने केंद्र के सामने रख दिया है. इससे प्रवेश मार्ग अवरुद्ध हो गया है.

भरगामा कौशल विकास केंद्र के प्रवेश मार्ग पर मिट्टी का ढेर, प्रशिक्षुओं को , भरगामा

प्रखंड परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र के मुख्य प्रवेश मार्ग पर मिट्टी का ढेर जमा होने से कंप्यूटर प्रशिक्षण लेने आ रहे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. केंद्र से सटाकर पीएचईडी के सब-डिवीजन कार्यालय का भवन बन रहा है. एक सप्ताह पहले निकाली गई मिट्टी को संवेदक ने केंद्र के सामने रख दिया है. इससे प्रवेश मार्ग अवरुद्ध हो गया है. छात्र-छात्राओं को अब बाढ राहत चबूतरे के बरामदे से होकर केंद्र जाना पड़ रहा है. साइकिल-बाइक भी दूर खड़ी करनी पड़ रही है, जिससे चोरी की आशंका बनी रहती है. केंद्र संचालक ने बताया कि समस्या की जानकारी प्रखंड अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ. वर्तमान में एक बैच चल रहा है.

निर्माण स्थल पर अब तक सूचना बोर्ड नहीं

नामांकन शुरू होने पर छात्रों की संख्या बढ़ेगी तो परेशानी और बढ़ सकती है. स्थानीय युवा नेता बबलू रजक, पूर्व मुखिया पूनम कुमारी सहित अन्य ने कहा कि निर्माण स्थल पर अब तक सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. इससे योजना की लागत, संवेदक व अवधि जैसी जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है. पीएचईडी के कनीय अभियंता फराज अहमद ने बताया कि मिट्टी अस्थाई रूप से रखी गई है. प्लिंथ भराई के बाद इसका उपयोग कर लिया जाएगा, जिससे समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >