भारत में ब्याही नेपाली बेटियां अब प्राप्त कर सकेंगी भारतीय नागरिकता

यह शिविर 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

जोगबनी नप में लगेगा विशेष नागरिकता शिविर

जोगबनी. नेपाल निवासी ऐसी महिलाएं जिनकी शादी भारत में हुई है व यहां रहते हुए सात वर्ष या उससे अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं कर सकी हैं, उनके लिए नगर परिषद जोगबनी में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगा. उक्त जानकारी देते हुए जोगबनी नगर परिषद कार्यालय द्वारा बताया गया कि पात्र महिलाएं शिविर में पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकती हैं.

क्या है नियम

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 05 से 11 में विहित प्रावधानों के अनुरूप नागरिकता अधिनियम 1955 को बनाया गया था. नागरिकता अधिनियम 1955 भारत में नागरिकता से संबंधित सभी मामलों को निर्धारित करता है. इस अधिनियम के तहत मुख्यत: 05 तरीके से नागरिकता प्राप्त करने का प्रावधान है. इसके तहत जन्म द्वारा, वंश द्वारा, पंजीकरण द्वारा, देशीयकरण द्वारा व क्षेत्र समाविष्टि द्वारा नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं. ज्ञात हो कि नेपाल-भारत के बीच बेटी-रोटी का संबंध है. इस आधार पर दोनों देशों के बीच परस्पर विवाह सामान्य प्रचनल में है. ऐसी महिलाएं जिनका विवाह भारत में हुआ है व जिनकी भारतीय नागरिकता अभी तक नहीं बनी है. वैसी महिलाएं आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर अपनी नागरिकता पंजीकरण करवा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >