प्रगणक व सुपरवाइजर को दिया प्रशिक्षण

तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

पलासी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन, मनरेगा भवन व एलबीएसएस प्लस टू विद्यालय पलासी में रविवार को प्रगणक व सुपरवाइजर के दूसरे सत्र का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बीडीओ आदित्य प्रकाश की देखरेख में संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण में कुल 200 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. जिसके लिए 08 प्रशिक्षक मौजूद थे. यह प्रशिक्षण शुक्रवार से आयोजित होकर 03 दिनों तक चला व रविवार को विधिवत संपन्न हुआ. प्रशिक्षक कृष्ण कुमार सरदार, राजेंद्र प्रसाद साह, सुरेश साह, अनिल कुमार मंडल ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मी फील्ड में जाकर अच्छी तरह से काम कर पायेंगे. प्रशिक्षण में सभी को काम करने के तरीके, विनम्रता व प्रश्न कैसे पूछे जायेंगे. इस पर विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही साथ सभी प्रशिक्षुओं को फील्ड पर भी लाकर मॉक ड्रिल कराया गया. इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु के रूप में धर्म राज, शिवानंद मांझी, निशा सिंह, अंजुम आरा, रविंद्र कुमार, रवि शंकर, रविंद्र कुमार यादव, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, रेजी अहमद, अशोक कुमार मंडल, शंकर कुमार यादव, मो जुबेर, मो दिलदार, शाकिर आलम, राजकुमार, संजय कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >