13 सितंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का शिविर

राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अररिया. मंगलवार को न्यायमंडल अररिया के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने अपने प्रकोष्ठ में आगामी 13 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने उपस्थित डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता व उसकी तैयारियों पर चर्चा की. जिला जज के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सुलहनीय वादों के लिए पक्षकारों को भेजे गये. नोटिस के तामिला व चिह्नित सुलहनीय वादों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर खुलकर चर्चा किया गया. उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों से यथासंभव अधिक से अधिक मामलों में पक्षकारों के साथ प्री-काउंसेलिंग कर वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण सुनिश्चित करने की बातें रखी. मौके पर फैमिली जज अविनाश कुमार, एडीजे 01 मनोज कुमार तिवारी, स्पेशल एक्ससाइज जज 02 संतोष कुमार गुप्ता, एडीजे 06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे 04 रवि कुमार, स्पेशल एक्साइज जज 01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, एसीजेएम 01 अविनाश कुमार, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कंद राज, मुंसिफ उदयवीर सिंह, एसडीजेएम पार्थ, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार, प्रणव कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेंद्र प्रसाद चौरसिया, आशीष आनंद, मो कामरान, कुमारी प्रीति, शादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात कुमार, मिथिलेश कुमार दास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >