दोहरे हत्याकांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

भरगामा. भरगामा पुलिस ने चर्चित नवटोल धनेश्वरी दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए आरोपी जवाहर यादव उर्फ कुल्ठा को भटगामा हाट से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है व आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में शामिल अन्य नामजद व संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >