दावा आपत्ति को लेकर बीएलओ दिया प्रशिक्षण

बूथों की संख्या में किया गया है इजाफा

सिकटी. प्रखंड के प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरदाहा सभागार में शुक्रवार को एसआइआर को लेकर बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. इस कार्यशाला में बीएलओ व पर्यवेक्षक को दावा आपत्ति के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. बताया कि दावा आपत्ति क्या है व इसे कैसे लेना है. बीडीओ ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं उनको विभाजित कर नये मतदान केंद्र का सृजन किया गया है. दो शिफ्ट में हुए प्रशिक्षण में बीडीओ परवेज आलम, बीएओ सुपरवाइजर पंकज कुमार मंडल के अलावे सभी पर्यवेक्षक व बीएलओ मौजूद थे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में बूथों की संख्या में इजाफा किया गया है. बीएलओ की संख्या 116 से बढ़कर 139 हो गयी है. यह प्रशिक्षण खासकर नये बीएलओ को प्रपत्रों की जानकारी के लिए है. नये बीएलओ को बीएलओ एप भी डाउनलोड कराकर उपयोग की बारीकियों को समझाया गया है. बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन एक अगस्त को किया गया. प्रारूप सूची में जिनका नाम छूट गया है या एक अगस्त तक 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा अपना नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ को प्रपत्र छह भरकर वांछित दस्तावेज के साथ जमा कर सकते हैं. नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है. सूची में नाम जोड़ने, विलोपित या स्थानांतरित करने का कार्य एक अगस्त से एक सितंबर तक किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >