मधुबनी में महा विष्णु यज्ञ को लेकर बैठक

व्यवस्था संबंधी विषयों पर की विस्तृत चर्चा

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैलोखर के मधुबनी में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ को लेकर रविवार को आवश्यक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह ने की. आयोजक समिति से मिली जानकारी अनुसार आयोजित होने वाली महा विष्णु यज्ञ का कुशल संचालन समेत विधि व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. जिसमें यज्ञ स्थल पर प्रतिमा निर्माण, कीर्तन मंडली, पंडाल निर्माण, बिजली व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में लिए गए निर्णय पर आयोजक समिति के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने सहमति जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >