महिला दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

बैठक में लिये कई निर्णय

जोगबनी. रविवार को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोगबनी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी व इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को जोगबनी स्थित एसएसबी कैंप में बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. इसे सफल बनाने को लेकर अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई. बैठक में बताया गया कि महिला दिवस के मौके पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को 08 बजे बीसीपी गेट जोगबनी से जोगबनी आईसीपी तक जागरूकता साइकिल रैली से होगी. रैली में छात्र व एसएसबी की महिला टुकड़ी भाग लेगी. वहीं कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व नगरवासी भी शामिल हो सकेंगे. इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, हर्षित कुमावत, सहायक कमांडेंट सौरभ सिंह, जोगबनी कैंप प्रभारी हरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. रियाज, नीता सिन्हा, मो मोईन, राजेश पूर्वे, मो नौशाद सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >