भक्ति गीतों से सुरों की महफिल सजायेंगी जुली झा

आठ अगस्त को सुंदरनाथ धाम में भक्ति जागरण का होगा आयोजन

कुर्साकांटा. ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में सावन पूर्णिमा की पूर्व संध्या 08 अगस्त को प्रख्यात मैथिली भजन गायिका जुली झा के अपने भक्ति गीतों से सुरों की महफिल सजायेंगी. इसकी जानकारी देते हुए सुंदरी मठ न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार गुप्ता व सदस्य एचके सिंह ने बताया कि नौ अगस्त को श्रावणी पूर्णिमा है. समिति के बनाये नियम के अनुसार प्रति वर्ष श्रावणी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ही धार्मिक भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है. इस वर्ष भी ऐसा ही किया जा रहा है. बताया कि भजन कार्यक्रम के सिवाय धार्मिक झांकी कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. समिति के लोगों ने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा की पूर्व संध्या को हजारों की संख्या में शिव भक्त पूरी रात्रि धाम में रहते हैं. इसी कारण श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में सराबोर करने के लिए ऐसे धार्मिक संगीत कार्यक्रम करवाया जाता है. बताया कि भक्ति जागरण कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन मंत्री बिहार सरकार सह सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल मौजूद रहेंगे.

——

11 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

बथनाहा. बथनाहा पुलिस ने मंगलवार की देर शाम श्यामनगर चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की से 11 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. बाइक व शराब को जब्त कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया की मंगलवार को वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति द्वारा बाइक छोड़कर फरार हो गया. बाइक की तलाशी ली गयी तो डिक्की से शराब बरामद हुआ. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फरार शराब तस्कर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >