सीमा बंद रहने से जोगबनी बाजार रहा सुनसान

आंख के मरीजों को हुई परेशानी

जोगबनी. नेपाल में हो रहे प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा बंद रहने के कारण जोगबनी बाजार पूरी तरह सुनसान नजर आया. सीमा बंद होने से बाजार में लोगों की आवाजाही काफी कम रही व जोगबनी बाजार भी पूरी तरह बंद रही. इस दौरान पश्चिम बंगाल से आंख का इलाज कराने नेपाल जाने के लिए पहुंचे कई मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सीमा बंद होने की वजह से मरीज रेलवे परिसर व स्टेशन रोड में स्थित दुकानों के आगे बैठ सीमा खुलने का इंतजार करते हुए नजर आए. मालूम हो कि चितपुर से जोगबनी के लिए चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन से ये मरीज गुरुवार सुबह ही जोगबनी पहुंचे थे. लेकिन सीमा बंद रहने के कारण उन्हें पूरा दिन व रात यहीं बितानी पड़ेगी. अब शुक्रवार 06 मार्च को सीमा खुलने के बाद ही वे नेपाल में प्रवेश कर इलाज के लिए जा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >