इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

अररिया. बिहार परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा को लेकर नया नियम जारी किया है. अब वहीं विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा में बैठ सकेंगे. जिनकी स्कूल या कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी. जिनकी उपस्थिति इससे कम होगी. वे परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे. परीक्षा समिति के अनुसार इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 से 26 नवंबर व मैट्रिक की 19 से 22 नवंबर तक होगी. यह परीक्षा संस्थान स्तर पर होगी. इसमें नियमित, स्वतंत्र श्रेणी के छात्र शामिल होंगे. पूरक, सुधार या कंपार्टमेंटल श्रेणी के विद्यार्थियों को सेटअप परीक्षा में शामिल नहीं होना है. परीक्षा समिति स्पष्ट किया है कि सेंटअप परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. जो विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे या परीक्षा नहीं देंगे. उन्हें वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी व उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. सेंटअप परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली 9.30 से 12.45 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2.00 से 5.15 बजे तक. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. इंटर सेंटअप परीक्षा का प्रणाम 05 दिसंबर तक व मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 02 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों को डीईओ कार्यालय में जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >