अररिया. अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बटुरबाड़ी वार्ड संख्या 13 मरना टोला में लर्निंग लिंक फाउंडेशन व आइआइएफएल समस्ता माइक्रोफाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता सामुदायिक मेला का का उद्घाटन वार्ड सदस्य के सहयोग से किया गया. इस मेले में विशेष रूप से उन ग्रामीणों ने भाग लिया. जिन्होंने पहले ही लर्निंग लिंक फाउंडेशन व आइआइएफएल समस्ता माध्यम से वित्तीय साक्षरता की ट्रेनिंग प्राप्त की थी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली व अपना खाता खुलवाया. जहां ऑनलाइन की विभिन्न सेवा यूनियन बैंक, एसबीआइ के सहयोगी मौजूद थे. बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को सरकारी योजनाओं व वित्तीय सेवाओं से जोड़ना है. कार्यक्रम में परियोजना के पदाधिकारी एजाज आलम, साहिद आलम, हरिनारायण मिश्र, आरिफ हुसैन सहित जूनियर अधिकारी चंदन कुमार साह आदि थे.
सामुदायिक मेले में दी योजनाओं की जानकारी
सामुदायिक मेले का आयोजन

सामुदायिक मेले में दी योजनाओं की जानकारी