दिन-दहाड़े बालू की हो रही अवैध ढुलाई

खनन माफिया सक्रिय

-2-प्रतिनिधि, जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के बकरा व कनकई व परमान नदियों में बालू खनन माफियाओं की चांदी कट रही है. नदी में फैले करोड़ों रुपये का बालू हर साल माफिया गटक लेते हैं. शनिवार को जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत के बड़हवा घाट में बकरा नदी में माफियाओं द्वारा दिन-दहाड़े बालू काटकर ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा था. लोगों ने मामले की जानकारी सीओ नजमुल हसन व जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस बड़हवा घाट पहुंचकर मामले की छानबीन की. वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि बालू खनन में लगे लोगों द्वारा एक लाख 33 हजार वोल्ट हाइटेंशन तार के पोल के निकट भी बालू खुदाई की है. जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. मालूम हो कि हर वर्ष बाढ़ के दिनों में नदियों में लाखों टन बालू नदी के दोनों किनारे में फैल जाती है. नवंबर- दिसंबर महीने में नदियों का जलस्तर गिरते ही बालू माफियाओं की हरकतें बढ़ जाती है. इन माफियाओं की साठगांठ क्षेत्र के बालू डिपो कारोबारी से रहता है. डिपो कारोबारी नदियों के बालू को सिलीगुड़ी व किशनगंज के ताराबाड़ी से लाये गये बालू में मिलाकर ऊंचे दामों में बेचकर बड़ा मुनाफा कमाते हैं. हर वर्ष जोकीहाट व महलगांव क्षेत्र से बहने वाली बकरा कनकई व परमान नदियों से करोड़ों रुपये का बालू गायब हो जाता है. जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि खनन माफियाओं को चिह्नित किया जा रहा है. ऐसे लोगों के विरुद्ध जल्द कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >