एचआरएमएस पोर्टल को जल्द अपडेट किया जाये : जाफर रहमानी

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई अररिया के अध्यक्ष मो जाफर रहमानी ने अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना के नाम एक आवेदन डीईओ अररिया को देकर आग्रह किया है कि एचआरएमएस पोर्टल को अपडेट किया जाये.

अररिया. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई अररिया के अध्यक्ष मो जाफर रहमानी ने अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना के नाम एक आवेदन डीईओ अररिया को देकर आग्रह किया है कि एचआरएमएस पोर्टल को अपडेट किया जाये. उन्होंने बताया कि जिले के शिक्षक पूरी तन्मयता व इमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं. फिर भी जो नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर विशिष्ट शिक्षक के रूप में राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त किए हैं, लेकिन बहुत ही खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त किए वैसे शिक्षकों को पूर्व में मिल रहे वेतन के मुकाबले पिछले 08 माह से प्रत्येक माह 10 हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक कम प्राप्त हो रहा है. जिससे ऐसे शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं. उनको लग रहा था कि राज्यकर्मी बनने के बाद उनके वेतन में वृद्धि होगी, लेकिन वेतन में कमी होने के कारण वे हताश व निराश हैं. उनको घटा हुआ वेतन न मिले इनके लिए विभाग को यथाशीघ्र एचआरएमएस पोर्टल को अपडेट करने की नितांत आवश्यकता है. एचआरएमएस पोर्टल पर मूल वेतन 28140 से अधिक अपलोड नहीं हो पा रहा है. वहीं महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत के बजाय केवल 50 प्रतिशत ही अपलोड है. आवास भत्ता में भी विसंगतियां हैं. उन्होंने सभी प्रकार के विसंगतियों का निराकरण करते हुए एचआरएमएस पोर्टल को अपडेट करने की मांग की है. ताकि शिक्षकों को मिल रहे घटे हुए वेतन से मुक्ति मिल सके व तनावमुक्त होकर शिक्षण कार्य का संपादन कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >