आगलगी में 10 परिवारों के घर जलकर नष्ट

आगलगी ने दस परिवारों को किया बेघर

पलासी. पलासी के भीख पंचायत के मोहनियां वार्ड नंबर 2 में गुरुवार देर शाम को आग लगने से दस परिवार का दस घर जल कर राख हो गये. इस आगलगी की घटना में घरेलू अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, मवेशी सहित करीब दस लाख की संपत्ति जलने के अनुमान लगाया गया है. दमकल व ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. आगलगी की घटना का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित परिवारों में हसनैन तबस्सुम, अजीम, इस्तियाक, नगमा, मुजाहिद, शकीला, व अबु बांसर शामिल हैं. घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया आदिल रजा ने घटनास्थल पर पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. साथ हीं स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवारों के बीच अविलंब राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है. — दो वारंटी गिरफ्तार परवाहा. रानीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर गुरुवार की रात छापेमारी कर काफी दिनों से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटी में रानीगंज नगर पंचायत निवासी बबलू कुमार महतो उर्फ विकास महतो व हसनपुर निवासी संजीव गुप्ता है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने गिरफ्तार दोनों वारंटी को शुक्रवार को जरूरी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >