मौसम की तल्खी व हीट स्ट्रोक से कर्फ्यू जैसे हालात

सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज के तेवर तीखे से पारा चढ़ने लगता है

प्रखंड क्षेत्र में सूरज के तीखे तेवर व झुलसाने वाली गर्म हवाओं से लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है

सिकटी. तल्ख धूप, तेज गर्मी व उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. गर्मी व उमस के कारण पसीने से तरबतर लोग दिन भर राहत पाने के लिए छांव की तलाश करते दिख रहे हैं. सुबह से ही हो रही तेज व चिलचिलाती धूप देर शाम तक लोगों को झुलसाने के लिए बेताब है. गर्म हवाओं के थपेड़ों संग आसमान से बरस रही आग से लोग परेशान हैं. जिसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है. प्रखंड क्षेत्र में सूरज के तीखे तेवर व झुलसाने वाली गर्म हवा से लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है. क्षेत्र में पेयजल का कोई स्रोत नहीं होने से इंसान की कौन कहे परिंदा तक राहत पाने के लिए छांव व प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में भटक रहें हैं. लगातार सूरज के तेवर तल्ख व उमस बढ़ती जा रही है. हल्के बादल आ रहे हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं. देर शाम को मौसम बदल जाता है, लेकिन गर्मी व उमस बरकरार रहती है. लगातार तापमान में उछाल दिख रहा है. जिससे लोग बेचैन व बेहाल दिखाई दे रहें हैं.

प्रचंड गर्मी से लोग परेशान

सुबह नौ बजे के बाद तो सूरज के तेवर तीखे होने से पारा चढ़ने लगता है,उमस भरी गर्मी लोगों को घर में भी राहत नहीं दे रही है. पिछले एक सप्ताह से झुलसा देने वाली तपन से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है. प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं. खेतों में फसल लगाने के लिए काम कर रहें किसानों व मजदूरों का भी गर्मी से बुरा हाल है. घर से बाहर निकलने पर तन झुलसाने वाली गर्मी का अहसास बना रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >