मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के बिस्टोरिया पंचायत में बुधवार को भूमि विवाद में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रानीगंज में भर्ती कराया. घायलों में बिस्टोरिया पंचायत निवासी विनोद बहरदार, दयानंद बहरदार, नागेंद्र बहरदार, तारा देवी, मनोज बहरदार, गुड़िया देवी बताया जा रहा है. इधर वहीं रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन ने बताया कि मारपीट के मामले को लेकर दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है. आवेदन पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >