सरकार पर छात्रों को ठगने का आरोप

संविधान लीडरशिप को ले एनएसयूआइ की बैठक

फारबिसगंज. फारबिसगंज कॉलेज में एनएसयूआइ की संविधान लीडरशिप की एक बैठक हुई. बैठक में जिला प्रभारी निशांत कुमार ने संविधान लीडरशिप की जानकारी दी. बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी निशांत कुमार ने बताया कि यह लीडरशिप कार्यक्रम व्हाइट शर्ट अभियान की पहल है. जिसमें गरीब दलित वंचित समुदाय के छात्र- छात्राओं उसके अधिकार की जानकारी दी गयी. सरकार किस तरह से उसके अधिकार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है उसकी जानकारी दी गयी. वहीं एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि सरकर द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के नाम पर भी छात्रों को ठगा जा रहा है. दलित गरीब कमजोर छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इस मौके पर अनीश अलम, उमर अंसारी, नवनीत कुमार, कामरान अंसारी, दाऊद मसद अंसारी, जाहिद आलम, राजा अंसारी, आफताब आलम, राजा कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >