मतगणना का परिणाम जानने टीवी से चिपके रहे लोग

मतगणना प्रारंभ होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय

मतगणना के प्रारंभ होते ही सड़कों पर छाया सन्नाटा

फारबिसगंज. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार की सुबह मतगणना शुरू होते ही मतगणना के रुझान व परिणाम को जानने के लिए फारबिसगंज के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आमलोग अपने अपने घर व दुकानों पर टीवी व मोबाइल से चिपके दिखे. वहीं शुक्रवार को मतगणना के प्रारंभ होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. दुकनदार, व्यवसायी वर्ग के लोग व अपने दिनचर्या में व्यस्त लोग भी शहर के किसी ना किसी दुकानों पर जमा होकर चाय की चुस्कियों के साथ मोबाइल बीच में रख कर सभी मतगणना का परिणाम देखते नजर आये. पल-पल बदलते रुझान को देख कर लोग ये कयास लगाते रहे कि सरकार पुनः नीतीश कुमार की बनेगी या फिर परिवर्तन होगा. लेकिन 11 बजे के बाद जैसे ही रुझानों में एनडीए को अपार बहुमत मिलते देख लोग निश्चिंत हो गये कि बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बन जायेगा.

मतगणना प्रारंभ होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय

फारबिसगंज. विधानसभा चुनाव 2025 के संपन्न होने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय में मतगणना का कार्य प्रारंभ होते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए काफी सक्रिय रही. शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात दिखे. वहीं एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त लगाते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >