साइबर ठग ने खाते से उड़ाये एक लाख रुपये

युवक ने साइबर थाना में दर्ज कराया मामला

भरगामा. भरगामा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है. रघुनाथपुर दक्षिण वार्ड संख्या 13 निवासी सुबोध यादव के खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये उड़ा लिये. जानकारी के अनुसार पीड़ित सुबोध यादव का मोबाइल नंबर 9341681346 को 30 अक्तूबर को अज्ञात साइबर ठगों ने हैक कर लिया. इसके बाद ठगों ने मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पेपर शाखा में मौजूद खाते से 93 हजार 100 व एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से 08 हजार की निकासी कर ली. घटना के संबंध में पीड़ित सुबोध यादव ने बताया कि जब उन्हें रुपये की जरूरत थी व बैंक पहुंचे तो खाते में शून्य बैलेंस देखकर उनके होश उड़ गये. तत्काल उन्होंने साइबर थाना अररिया में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. ठगी गयी राशि वापस दिलाने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >