चोरी हुए कॉपर वायर के साथ चार चोर गिरफ्तार

कबाड़ी के घर से बरामद हुआ तार

अररिया. अररिया कोर्ट के रहमतपुर स्टेशन पर चल रहे कार्य में कॉपर वायर की चोरी मामले में अररिया आरएस पुलिस ने दो कबाड़ी वाले के साथ आरोपित चार चोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गयी है. जिसमें एसपी अंजनी कुमार ने बताया है कि अररिया कोर्ट के रहमतपुर स्टेशन के बीच अररिया-गलगालिया निर्माणाधीन रेल खंड में चल रहे विद्युतीकरण में कॉपर वायर की चोरी की लिखित आवेदन सुरक्षा गार्ड द्वारा आरएस थाना पुलिस को दी गयी. प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करते हुए एक संदेही व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछ-ताछ की गयी. संदेही व्यक्ति ने कॉपर तार की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उक्त चोर की निशानदेही पर चोरी का तार एक कबाड़ी वाले के घर से बरामद करते हुए चोर व कबाड़ी वाले को गिरफ्तार कर लिया गया. इधर घटना में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ में तीन अन्य लोगों के शामिल होने की बात गिरफ्तार चोर ने बतायी. जिसमें छापेमारी कर 03 अन्य लोगों को हृदयपुर वार्ड संख्या 07 से पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया तो उन्होंने तार चोरी कर आरएस बाजार केडिया पट्टी में कबाड़ी दुकान में रेल कॉपर तार बेचने की बात स्वीकार की. गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर केडिया पट्टी से कबाड़ी में छापेमारी कर तार बरामद करते हुए उक्त चोर व कबाड़ी वाले के साथ अन्य चार चोर को गिरफ्तार किया गया. साथ ही गिरफ्तार चार आरोपित अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदयपुर वार्ड संख्या 07 निवासी रंजीत कुमार मंडल पिता गणेश मंडल, कुमोद मंडल उर्फ छोटू मंडल पिता चुलाई मंडल, घोघली कुमार पिता राजकुमार मंडल व धीरेंद्र चौहान उर्फ कारू पिता रामाशीष चौहान सहित कबाड़ी वाले में हयातपुर वार्ड संख्या 06 निवासी मकतुर आलम पिता अब्दुल रउफ व केडिया टोला वार्ड संख्या 04 निवासी दीनानाथ साह पिता स्व धन्ना साह शामिल हैं. वहीं आरएस पुलिस ने तीन फीट का 13 पीस कॉपर केनटेनरी रेलवे तार, 04 पीस चार फीट का कॉपर केनटेनरी रेलवे तार व 30 पीस 02 फीट का कॉपर केनटेनरी रेलवे तार बरामद किया है. इस छापेमारी में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, पुअनि अखिलेश कुमार व डीआइयू टीम से सूरज प्रकाश निराला शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >