Araria, स्मैक सप्लाई करने वाले बंगाल के चार तस्कर गिरफ्तार. 1.035 किलो स्मैक बरामद

Four Smugglers from Bengal Supplying Smack Arrested;

अपडेट, अररिया से नवीन कुमार की रिपोर्ट,

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्मैक की बड़ी खेप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी मालदा, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 01.05.2026 को एनएच-27 न्यू मरंगा ढाबा के पास पुलिस ने हुंडई वेन्यू कार संख्या WB02 AQ-3598 से चारों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा. कार के डैश बोर्ड से स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ जिसका कुल वजन 1 किलो 35 ग्राम है.

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. मो. उमेर अली, उम्र 21 वर्ष, पिता मो. शरीफ अली, सुजापुर थाना अलिया चौक, जिला मालदा. 2. मो. रोहित शेख, उम्र 19 वर्ष, पिता हाजीकुल इस्लाम, फतेखानी थाना कलियाचक, जिला मालदा. 3. सबीरूल शेख, उम्र 27 वर्ष, पिता मो. गेनाउल शेख, बलुआचारा थाना कलियाचक, जिला मालदा. 4. सदीकुल, उम्र 19 वर्ष, पिता दुलाल, बलुआचारा थाना कलियाचक, जिला मालदा.

बरामद सामान:

स्मैक 1.035 किलो, हुंडई वेन्यू कार, चार मोबाइल, उमेर अली का चालक लाइसेंस, दो वोटर आईडी कार्ड और अन्य सामान जब्त किया गया. पुलिस के मुताबिक स्मैक सप्लायर हैदर को 26.04.2026 को जिरोमाइल से पहले ही गिरफ्तार किया गया था. उसी की निशानदेही पर ये चारों उसकी बहन लोलो को स्मैक पहुंचाने अररिया आए थे. आरोपियों के खिलाफ अररिया थाना में कांड संख्या 230/2026, दिनांक 01.05.2026, धारा 111(4) भा.न्या.सं. एवं 8(सी)/21(सी)/25/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >