मारपीट में चार लोग घायल

सभी घायलों का चल रहा इलाज

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद चार व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में डेहटी गांव के पद्मा देवी, कमरों चौक के यास्मीन, बदरुद्दीन, कनखुदिया की मुन्नी देवी बतायी जा रही है. सभी घायलों को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां जानकारी देते पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

—–

महिला को सांप ने डसा

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के फरसाडांगी गांव में मंगलवार को महिला बीवी रसीदा को सांप ने डस लिया. जिससे वह बेहोश हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में बेहोश महिला को इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां जानकारी देते पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि उक्त महिला फिलहाल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >