मारपीट में चार लोग घायल

घायलों का चल रहा इलाज

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर बुधवार को हुई मारपीट की घटना में चार व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में बलुआ ड्योढ़ी गांव की रूक्मिणी देवी, मोहनियां गांव की सकुरा खातून, कुम्हिया गांव के जाफर व जुबेदा खातून शामिल है. चारों घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. जहां जानकारी देते पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

————-

सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग मार्गों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में बगा॑बाडी गांव के विनय कुमार व फरसा डांगी गांव की अनसरी शामिल हैं. दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया. जहां जानकारी देते पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि दोनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

——-

एक वारंटी गिरफ्तार

पलासी. पलासी पुलिस ने मंगलवार को गश्ती के दौरान सोहागपुर गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी सोहागपुर के मो गनी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >