अररिया.बिहार मदरसा एजुकेशन बोर्ड पटना के सौजन्य से जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर फोकानिया व मौलवी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा चौथे दिन शनिवार को जारी है. शनिवार को गणित व विज्ञान की परीक्षा हुई. शहर के मदरसा इस्लामिया यतीम खाना अररिया में ये वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित की जा रही है. मदरसा के हेड मौलवी व केंद्राधीक्षक मौलाना शाहिद आदिल कासमी ने बताया कि हमारे मदरसे में जिले के कुल पांच मदरसा का परीक्षा केंद्र है. जहां कुल 360 छात्राओं का परीक्षा केंद्र पर कुल 360 बच्चियों का परीक्षा होना है. जिसमें पांच छात्राएं अनुपस्थित हैं. परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में लेबर इंस्पेक्टर जोकीहाट अमित कुमार कश्यप मौजूद थे. इस परीक्षा केंद्र पर सिकटी, पलासी, रानीगंज जोकीहाट प्रखंड के मदरसा की बच्चियां परीक्षा दे रही हैं. मौलाना शाहिद आदिल कासमी ने बताया कि ये परीक्षा 19 जनवरी से शुरू हुई जो 25 जनवरी तक चलेगी. अररिया मुख्यालय में फोकानिया के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. ज बकि मौलवी के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
