नहर की अवैध खुदाई, बांध कमजोर होने से बढ़ा बाढ़ का खतरा

लोगों ने की खुदाई को बंद कराने की मांग

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के वीर नगर टपरा टोला स्थित पाखर चौक के समीप मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता सामने आयी है. सड़क निर्माण के लिए संवेदक द्वारा नहर की खुदाई कर बांध पर उसी मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है. जिससे नहर का एक किनारा व बांध लगातार कमजोर होता जा रहा है. इस अवैध व खतरनाक कार्य से क्षेत्र में कटाव के साथ-साथ आगामी बरसात में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में बाहरी मिट्टी का उपयोग किया जाना चाहिए था. लेकिन संवेदक द्वारा नियमों को दरकिनार कर नहर की मिट्टी जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर काटी जा रही है. नहर की मिट्टी हटाने से बांध की संरचना कमजोर हो रही है. जिससे बारिश के मौसम में बांध टूटने की आशंका बढ़ गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो नहर के बांध के आसपास के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकता है. जिससे किसानों की फसलें, घर व जन-धन को भारी नुकसान हो सकता है. लोगों ने इस कार्य को पूरी तरह अवैध बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें संबंधित संवेदक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मिलीभगत प्रतीत होती है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि नहर से हो रही मिट्टी की कटाई पर अविलंब रोक लगाई जाए. दोषी संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. बांध की मजबूती के लिए तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाए जाए. साथ ही सड़क निर्माण में नियमों के अनुसार बाहरी मिट्टी का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए. ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >