विभिन्न कांडों के पांच आरोपित गिरफ्तार

बथनाहा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

बथनाहा. बथनाहा थाना क्षेत्र में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विशेष छापेमारी अभियान चला रही है. इस दौरान सोमवार की देर शाम मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के अभियुक्त दिलीप यादव, पिता रामानंद यादव साकिन फरही कोशिकापुर वार्ड संख्या 08 थाना नरपतगंज, राहुल कुमार यादव, पिता योगानंद यादव साकिन पथराहा थाना मधेपुरा को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं अररिया न्यायालय के वारंटी इंद्रानंद यादव पिता जग्गन यादव, साकिन-शहवाजपुर थाना बथनाहा व सलाम पिता जाकिर, साकिन चकोड़वा थाना बथनाहा को गिरफ्तार किया गया है. बथनाहा कांड संख्या 50/25 के अभियुक्त बाबूनंद बहरदार पिता सुरजानंद बहरदार साकिन भवानीपुर वार्ड संख्या-16 निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >