दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज

मामले को सुलझाने के लिए कई बार सामाजिक पंचायती भी बुलाई गई.

दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज भरगामा प्रखंड के वीर नगर टपरा टोला वार्ड संख्या 11 में दहेज उत्पीड़न के कारण महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता गुलहया ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.आवेदन में बताया कि उसकी शादी मो अलीशेर से 08 साल पहले हुई थी. शादी की शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य था. लेकिन दो बच्चों के जन्म के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा. पीड़िता ने बताया कि पति, ससुर, सास व ननद द्वारा डेढ़ लाख रुपये की मांग की जा रही थी. मांग पूरी न होने पर कई बार मारपीट की घटनाएं हुई. मामले को सुलझाने के लिए कई बार सामाजिक पंचायती भी बुलाई गई. लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. रविवार की सुबह दहेज की मांग को लेकर पति अलीशेर, ससुर मो जमील व ननद ने मारपीट कर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >